लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 2 ऑपरेशन में 3 घुसपैठियों के मारे जाने की संभावना: भारतीय सेना

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 29, 2024 09:43 IST

सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले हुई, जो 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में होंगे। परिणाम 4 अक्टूबर को घोषित होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर दो अभियानों में तीन घुसपैठियों के मारे जाने की संभावना है।एक आतंकवादी के तंगधार इलाके में मारे जाने की संभावना है, वहीं अन्य दो के मच्छल जिले में मारे जाने की संभावना है।सर्च ऑपरेशन जारी है।

भारतीय सेना ने कहा कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर दो अभियानों में तीन घुसपैठियों के मारे जाने की संभावना है। जहां एक आतंकवादी के तंगधार इलाके में मारे जाने की संभावना है, वहीं अन्य दो के मच्छल जिले में मारे जाने की संभावना है।

28-29 अगस्त की दरमियानी रात को तंगधार सेक्टर में आतंकियों को देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा ऑपरेशन चलाया था। बाद में माछिल सेक्टर में एक और ऑपरेशन शुरू किया गया जब 57 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के सतर्क सैनिकों ने इलाके में दो से तीन आतंकवादियों को देखा। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच तीसरी मुठभेड़ राजौरी जिले के लाठी गांव में शुरू हुई, जहां तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी।

भारतीय सेना की चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "संभावित घुसपैठ की कोशिशों के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा 28-29 अगस्त 24 की मध्यरात्रि को सामान्य क्षेत्र तंगधार, कुपवाड़ा में एक संयुक्त घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया गया था। एक आतंकवादी के मारे जाने की संभावना है।"

बयान में ये भी कहा गया, "संभावित घुसपैठ की कोशिशों के संबंध में खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा 28-29 अगस्त 24 की मध्यरात्रि को सामान्य क्षेत्र मच्छल, कुपवाड़ा में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। खराब मौसम में संदिग्ध गतिविधि देखी गई और अपने सैनिकों द्वारा प्रभावी गोलीबारी की गई; दो आतंकवादियों के मारे जाने की संभावना है। ऑपरेशन जारी है।"

सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले हुई, जो 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में होंगे। परिणाम 4 अक्टूबर को घोषित होने की उम्मीद है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब