लाइव न्यूज़ :

पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकवादी मारे गए

By उस्मान | Updated: August 21, 2021 10:18 IST

सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के नागबेरान त्राल के वन क्षेत्र में ऊंचाई वाले इलाकों में घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया

Open in App
ठळक मुद्देजैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गएसुरक्षा बलों ने नागबेरान त्राल के वन क्षेत्र में ऊंचाई वाले इलाकों में घेराबंदी कीदो दिनों में इस जिले में मुठभेड़ की यह दूसरी घटना

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के नागबेरान त्राल के वन क्षेत्र में ऊंचाई वाले इलाकों में घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी के दौरान जैश-ए-मोहम्मद से संबद्ध तीन आतंकवादी मारे गए। तलाश अभियान जारी है। दो दिनों में इस जिले में मुठभेड़ की यह दूसरी घटना है।  

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ शुरू हो गयी। अधिकारियों ने यहां बताया कि सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले में पम्पोर इलाके के ख्रू में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाई जिसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गयी।  

इससे पहले 20 अगस्त को  पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए। दोनों आतंकवादी लोगों की हत्याओं के लिए जिम्मेदार एक दस्ते का हिस्सा थे।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले के पम्पोर इलाके के ख्रू में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान जैसे ही आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला, उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। लेकिन उन लोगों ने संयुक्त तलाशी दल पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की और मुठभेड़ शुरू हो गयी।

प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए और मुठभेड़ स्थल से उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। उनकी पहचान ख्रू के मुसैब अहमद भट्ट और चकूरा पुलवामा के मुजामिल अहमद राठेर के रूप में हुयी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार भट्ट नागरिकों के उत्पीड़न सहित कई आतंकी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल था। उन्होंने कहा, "वह त्राल के लुरगाम इलाके में जाविद अहमद मलिक नामक एक नागरिक की हत्या में भी शामिल था और दक्षिण कश्मीर में नागरिकों की हत्या के लिए जिम्मेदार हिजबुल मुजाहिदीन के एक दस्ते का हिस्सा था।"

प्रवक्ता ने कहा कि राठेर हाल ही में आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक सामग्री और एके राइफल और पिस्तौल सहित कई हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"