लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 2,989 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 3,58,342 हुई

By भाषा | Updated: April 15, 2021 14:28 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 15 अप्रैल ओडिशा में पिछले 24 घंटे में 2,989 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद बृहस्पतिवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,58,342 हो गयी है। ओडिशा में महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में संक्रमण का यह सर्वाधिक मामला है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

वहीं संक्रमण से दो और लोगों के दम तोड़ने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,935 हो गयी है।

राज्य के सभी 30 जिलों से सामने आये संक्रमण के नए मामलों में सर्वाधिक 1,733 मामले पृथक-वास केंद्रों से हैं और शेष स्थानीय स्तर पर संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि सुंदरगढ़ जिला में 631 नए मामले आये। इसके बाद खुर्दा में 438 मामले, कालाहांडी में 260, कटक में 208, नुआपाड़ा में 151, संबलपुर में 148, बारगढ़ में 126, पुरी में 112 और बोलनगीर में 110 मामले आये हैं।

संक्रमण से मौत की सूचना कालाहांडी और क्योंझर जिलों से मिली है। कोरोना वायरस से अब तक 53 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य में वर्तमान में 14,621 मरीजों का उपचार चल रहा है और 3,58,342 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में बुधवार को 34,571 नमूनों की जांच के साथ अब तक 94.96 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है और संक्रमण दर 3.77 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम