लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 295 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: January 15, 2021 18:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 295 नये मामले सामने आये, जो कि लगभग आठ महीनों में सबसे कम हैं। राष्ट्रीय राजधानी में इस महामारी के मामलों की कुल संख्या 6,31,884 हो गई है, जबकि संक्रमण की दर घटकर 0.44 प्रतिशत पर आ गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक आंकड़े के अनुसार दिल्ली में 26 अप्रैल को कोरोना वायरस के 293 मामले दर्ज किये गये थे।

अधिकारियों ने बताया कि इस महामारी से दस और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 10,732 पर पहुंच गई।

राष्ट्रीय राजधानी में उपचाराधीन मरीजों की संख्या पिछले दिन के मुकाबले कम होकर 2,795 पर आ गई। पिछले दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,937 थी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार गत दिवस 66,921 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 295 नये मामले सामने आये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए