लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 29 मरीजों की मौत, चार मरीज ब्लैक फंगस से भी पीड़ित थे

By भाषा | Updated: June 2, 2021 21:10 IST

Open in App

शिमला, दो जून हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 29 मरीजों की मौत हो गई, जिनमें से चार मरीज ब्लैक फंगस (काला कवक) संक्रमण से भी पीड़ित थे।

एक अधिकारी ने बताया कि मौत के नए मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में 3,194 लोग इस घातक वायरस के चलते जान गंवा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 891 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,92,142 तक पहुंच गई।

अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वाले कांगड़ा के दो मरीज और सोलन एवं हमीरपुर का एक-एक मरीज ब्लैक फंगस संक्रमण की चपेट में था।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1,292 मरीजों के ठीक होने के बाद प्रदेश में अब तक 1,76,949 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

प्रदेश में फिलहाल 11,975 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे