लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 26,701 नये मामले, 74 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 5, 2021 20:48 IST

Open in App

केरल में रविवार को कोविड-19 के 26,701 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 42,07,838 हो गयी जबकि 74 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 21,496 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 1,55,543 नमूनों की कोविड-19 जांच होने के साथ संक्रमण की दर 17.17 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में अब तक 3,23,90,313 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है। केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 28,900 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 39,37,996 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,47,791 हो गयी है। विज्ञप्ति के मुताबिक, कोझिकोड जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,366 नये मरीज सामने आए। इसके बाद त्रिशूर में 3,214, एर्णाकुलम में 2,915, मालप्पुरम में 2,568, पलक्कड़ में 2,373, कोल्लम में 2,368, तिरुवनंतपुरम में 2,103, कोट्टयम में 1,662, अलाप्पुझा में 1,655, कन्नूर में 1,356, इडुक्की में 1,001 और पथनमथिट्टा में कोरोना वायरस संक्रमण के 947 नये मामले सामने आए। केरल के विभिन्न जिलों में इस समय 6,24,301 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 33,240 लोग अस्पतालों में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

क्रिकेटबांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में टीम इंडिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड को बड़ा झटका?

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी