लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस के 263 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: February 18, 2021 21:35 IST

Open in App

अहमदाबाद, 18 फरवरी गुजरात में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 263 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,66,297 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। राज्य में अब तक कुल 4403 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विभाग के बयान के अनुसार, राज्य में 270 और रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे ठीक हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,60,198 हो गई।

गुजरात में मरीजों के ठीक होने की दर अब 97.71 प्रतिशत है।

विभाग ने कहा कि राज्य में अब 1,696 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में अब तक लगाए गए टीकों की कुल संख्या बढ़कर 8.08 लाख हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद