लाइव न्यूज़ :

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 26 लोगों की मौत, कई इलाकों में वज्रपात का अलर्ट

By निखिल वर्मा | Updated: July 2, 2020 20:18 IST

मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार ने तत्काल मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमानसून बिहार में भागलपुर से होकर गुजर रहा है, इन इलाकों में भी भारी बारिश की आशंका है।कटिहार में रौतारा थाना क्षेत्र के विनोदपुर में ठनका की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।

बिहार में कोरोना महामारी के बीच कुदरत का कहर भी जारी है। राज्य में आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से 26 लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ दिनों पहले ही 100 से ज्यादा लोगों की मौत ठनका गिरने से हुई थी। आकाशीय बिजली गिरने से सबसे अधिक प्रभावति समस्तीपुर जिला हुआ है। यहां पर 7 लोगों की मौत हुई है। 

आपदा प्रबंधन विभाग की लिस्ट के मुताबिक राजधानी पटना में 6 लोग, पूर्वी चंपारण में चार, शिवहर में दो, कटिहार में तीन, मधेपुरा में दो और पूर्णिया व पश्चिमी चंपारण में एक-एक व्यक्ति की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई है। अधिकतर लोगों की मौत खेत में काम करने के दौरान हुई है। इस समय धान के बुवाई का समय है। ज्यादातर जगहों पर रोपनी का कार्य चल रहा है।

मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी दी गई है कि बिजली कड़कने के साथ हो रही बारिश के वक्त घर से बाहर ना निकलें। खेतो में काम करनेवाले किसानों के लिए खासतौर से चेतावनी जारी की गई है। 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आनंद शंकर ने कहा कि अगले 48 घंटे तक राज्य के अधिकतर हिस्से में बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। किसानों और आम लोगों से अपील की जाती है कि वे इस दौरान जहां तक भी संभव हो खुले में जाने से बचें। आकाश में बिजली चमके या बिजली गिरने की आवाज आए तो पक्के मकान में शरण लें। 

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करके कहा है कि अगले कुछ घंटे के भीतर बिहार के मधेपुरा, सहरसा और सुपौल में बारिश और वज्रपात की संभावना है।

टॅग्स :बिहारपटनाकटिहारसमस्तीपुरनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब