लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 26 नये मरीज मिले

By भाषा | Updated: September 4, 2021 17:32 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 26 नये मरीज पाए गए हैं। इस दौरान कोरोना वायरस से किसी भी मरीज की मौत की खबर नहीं है। यह जानकारी शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में दी गई।स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 26 नये मामले सामने आने के साथ ही शनिवार को कुल मामले बढ़कर 17,09,427 हो गए। पिछले 24 घंटे में किसी की भी इस महामारी से मौत होने की खबर नहीं है। कोविड -19 के पिछले 24 घंटे में मिले 26 नये मामलों में जालौन से छह, प्रयागराज में पांच, लखनऊ और गौतमबुद्धनगर में तीन-तीन, रायबरेली, गोरखपुर, बरेली, आजमगढ़, फर्रुखाबाद, कुशीनगर, झांसी, लखीमपुर खीरी और मऊ में एक-एक मामले सामने आए हैं।बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 15 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं और राज्य में अब तक कुल 16,86,323 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों के स्वस्थ होने की दर अब 98.7 फीसदी हो गई है। बुलेटिन में कहा गया है कि कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 22,854 है जबकि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 250 है। राज्य के कुल 75 जिलों में से 24 में अब कोई सक्रिय मामले नहीं हैं। इसमें बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में राज्य में 2.31 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है, जबकि अब तक 7.32 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर