लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोविड-19 के 252 नये मामले

By भाषा | Updated: December 30, 2021 23:28 IST

Open in App

जयपुर, 30 दिसंबर राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 252 नये मामले सामने आये हैं जिसमें राजधानी जयपुर में आए 185 मामले शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,56,019 हो गई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, इस घातक संक्रमण से राज्य में पिछले 24 घंटे में किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य में वर्तमान में 773 मरीज उपचाराधीन हैं।

विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 16 व्यक्ति संक्रमण मुक्त हुए हैं।

राज्य में आए कोरोना वायरस संक्रमण के 252 नये मामलों में से जयपुर में 185, जोधपुर में 24, अजमेर में 11, कोटा में 9, अलवर-बीकानेर में 7-7, प्रतापगढ़ और उदयपर में तीन-तीन मामले शामिल हैं।

विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक कुल 9,56,019 संक्रमित मरीजों में से 9,46,283 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं इस घातक संक्रमण से राज्य में अब तक 8963 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे