लाइव न्यूज़ :

यूपी में बड़े पैमाने पर हुए आईपीएस के तबादले, वाराणसी को मिला नया एसटीएफ कप्तान

By भाषा | Updated: June 8, 2019 13:31 IST

वाराणसी और मेरठ में एसपी एसटीएफ तैनात किये गये हैं जबकि लखनऊ के दो जोन में एक-एक एसएसपी एसटीएफ होंगे। चारों जोनल एसटीएफ प्रमुख सीधे आईजी एसटीएफ को रिपोर्ट करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएलआईयू लखनऊ में एसपी श्रीपति मिश्र को देवरिया का एसपी नियुक्त किया गया है।वाराणसी और मेरठ में एसपी एसटीएफ तैनात किये गये हैं जबकि लखनऊ के दो जोन में एक-एक एसएसपी एसटीएफ होंगे।

लोकसभा चुनाव के बाद पुलिस महकमे में पहला बड़ा फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये । इनमें अयोध्या, आगरा, मथुरा और रामपुर सहित कई जिलों के पुलिस कप्तान शामिल हैं।

प्रमुख सचिव (गृह) अरविन्द कुमार की ओर से शुक्रवार देर रात जारी तबादला सूची में आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमित पाठक भी शामिल हैं, जिन्हें मुरादाबाद का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। वह जे रविन्द्र कुमार की जगह लेंगे, जिन्हें डीआईजी—एसआईटी बनाकर लखनऊ भेजा गया है।

अयोध्या के एसएसपी जोगेन्द्र कुमार को आगरा का एसएसपी बनाया गया है । पुलिस अधीक्षक जौनपुर आशीष तिवारी अब अयोध्या के नये एसएसपी होंगे, जबकि गोरखपुर पीएसी में तैनात शलभ माथुर अब मथुरा के एसएसपी होंगे। एलआईयू एसपी विपिन कुमार मिश्रा को जौनपुर का एसएसपी बनाया गया है । सोनभद्र पीएसी में तैनात रमेश को फतेहपुर का कप्तान बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक :कार्मिक: प्रयागराज, अजयपाल को रामपुर का एसपी, बलरामपुर एसपी अनुराग आर्य को मऊ का एसपी, जीआरपी, प्रयागराज के एसपी हिमांशु कुमार अब सुल्तानपुर के नये एसपी होंगे । वह अनुराग वत्स का स्थान लेंगे, जिन्हें कानपुर देहात का एसपी बनाकर भेजा गया है। पीएसी मिर्जापुर में तैनात अवधेश कुमार पाण्डेय को मिर्जापुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

एलआईयू लखनऊ में एसपी श्रीपति मिश्र को देवरिया का एसपी नियुक्त किया गया है। साइबर क्राइम लखनऊ में एसपी सुनीति अब औरैया की एसपी होंगी । एसटीएफ का बेहतर पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के इरादे से चार जोन में तीन और पुलिस अधीक्षक तैनात किये गये हैं, जो एसटीएफ का नेतृत्व संभालेंगे।

वाराणसी और मेरठ में एसपी एसटीएफ तैनात किये गये हैं जबकि लखनऊ के दो जोन में एक-एक एसएसपी एसटीएफ होंगे। चारों जोनल एसटीएफ प्रमुख सीधे आईजी एसटीएफ को रिपोर्ट करेंगे। सत्यार्थ अनिरुद्ध को लखनऊ में एसटीएफ का एसएसपी नियुक्त किया गया है।

मिर्जापुर के एसपी रहे अमित कुमार को वाराणसी में एसटीएफ का एसपी नियुक्त किया गया है । झांसी पीएसी में तैनात कुलदीप नारायण अब मेरठ में एसटीएफ की कमान संभालेंगे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर