लाइव न्यूज़ :

अरूणाचल प्रदेश में कोविड के 248 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 8, 2021 13:55 IST

Open in App

ईटानगर, आठ अगस्त अरूणाचल प्रदेश में 248 नये लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 49,916 पहुंच गए हैं जबकि तीन और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 240 हो गई है।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने रविवार को बताया कि राजधानी परिसर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 68 नए मामले आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि 103 मरीजों में बीमारी के लक्षण दिख रहे थे। जाम्पा के मुताबिक, राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 2,873 है जबकि 46,803 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 9,72,655 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 4,469 नमूनों की शनिवार को जांच की गई।

इस बीच राज्य टीकाकरण अधिकारी (एसएसओ) डॉ दिमोंग पांडुंग ने बताया कि प्रदेश में अब तक 8,78,856 लोगों को कोविड रोधी टीका लग चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?