लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 24,166 नए मामले, 181 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:29 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम 27 मई केरल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 24,166 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24,18,529 हो गयी। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 181 मरीजों की मौत होने से इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8063 हो गयी है।

केरल के स्वास्थ्य विभाग ने एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों की तुलना में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या अधिक रही। पिछले 24 घंटे के दौरान 30,539 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। प्रदेश में अब तक 21,98,135 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।

केरल में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,41,966 हो गयी है। संक्रमण दर भी गिरकर 17.87 प्रतिशत हो गयी है।

कोविड-19 के नए मामलों में मलाप्पुरम में सर्वाधिक 4,212 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राजधानी तिरुवनंतपुरम में 3,210 जबकि एर्नाकुलम में संक्रमण के 2,779 नए मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान