लाइव न्यूज़ :

FIR: रोटी जल गई तो शौहर ने दिया तीन तलाक, 24 वर्षीय महिला का आरोप- सिगरेट से जलाकर किया टार्चर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 9, 2018 19:45 IST

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 22 अगस्त को दिए अपने फैसले में देश में एक बार में तीन तलाक देने को गैर-कानूनी करार दिया था।

Open in App

बांदा, 09 जुलाई: सोमवार को एक 24 वर्षीय मुस्लिम महिला ने शिकायत दर्ज करायी कि उसके शौहर ने रोटी जल जाने के कारण उसके शौहर ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार घटना महोबा जिले के पहरेठा गाँव की है।  महिला ने रविवार (8 जुलाई) को थाने में एफआईआर दर्ज करायी। पुलिस एएसपी बंशराज यादव ने यह जानकारी समाचार एजेंसी को दी।

पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत के बाद उसके शौहर के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया है। महिला की पिछले साल ही शादी हुई थी। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके शौहर ने तीन तलाक देने से तीन दिन पहले उसे सिगरेट सा जलाया। 

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 22 अगस्त को दिए अपने फैसले में देश में एक बार में तीन तलाक देने को गैर-कानूनी करार दिया था। सर्वोच्च अदालत ने जबानी, मैसेज या फोन कॉल से एक बार में तीन तलाक दिये जाने को भी गैर-कानूनी करार दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि एक बार में तीन तलाक देना संविदान के आर्टिकल 14 का उल्लंघन है जो हर नागरिक को कानून की नजर में समान दर्जा देता है।

एक बार में तीन तलाक के खिलाफ नरेंद्र मोदी सरकार ने एक कानून भी बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन तीन तलाक विधेयक लोक सभा में पारित होने के बाद राज्य सभा में अटक गया था।

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी इत्यादि विपक्षी दलों ने भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए सरकार के तीन तलाक विधेयक का यह कहकर विरोध किया था कि इसमें तलाक को आपराधिक कृत्य बनाकर जेल की सजा का प्रावधान है जो महिलाहितों के खिलाफ है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :तीन तलाकतीन तलाक़मुस्लिम महिला संरक्षण विधेयक 2017
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टBihar News: शौहर ने बेगम को व्हाट्सएप पर दिया 'तीन तलाक', ससुरालवालों ने हलाला कराने का बनाया दबाव

क्राइम अलर्टBhiwandi: दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल न लाने पर महिला को दिया गया तीन तलाक, पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज

क्राइम अलर्टTriple Talaq: संभल हिंसा को रोकने में पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा करने पर शौहर ने बीवी को दिया 'तीन तलाक'

क्राइम अलर्टअयोध्या: मुस्लिम महिला ने की पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ तो पति की घरेलू हिंसा, दिया तीन तलाक, VIDEO

क्राइम अलर्टRajasthan: रहमान ने कुवैत से फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक, पाक महिला से शादी कर उसे लाया भारत, जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos