लाइव न्यूज़ :

गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,321 नए मामले, 38 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 26, 2021 20:55 IST

Open in App

पणजी/शिमला, 26 अप्रैल गोवा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,321 नए मामले आने के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 79,798 तक पहुंच गई।

एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के 38 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 1,055 हो गई। इसी अवधि में 712 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

गोवा में फिलहाल 15,260 मरीज उपचाराधीन हैं।

उधर, हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,692 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 89,193 हो गई।

प्रदेश में इसी अवधि में कोविड-19 के 27 और मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,350 तक पहुंच गई।

विशेष स्वास्थ्य सचिव निपुण जिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 14,326 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने कहा कि सोमवार को 916 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब तक 73,478 लोग ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे