लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के भैंसा कस्बे में हालात शांतिपूर्ण, 22 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 10, 2021 20:52 IST

Open in App

हैदराबाद, 10 मार्च तेलंगाना के निर्मल जिले के भैंसा कस्बे में बुधवार को हालात शांतिपूर्ण रहे जहां सात मार्च की रात दो समुदायों के लोगों के बीच सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हिंसा में कथित रूप से शामिल दोनों समुदायों के कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा पथराव और आगजनी में शामिल 28 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कस्बे में सीआरपीसी की 144 लागू है और इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं।

अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार के हालात पर निर्भर करेगा कि निषेधाज्ञा हटाई जाए या बढ़ाई जाए। साथ ही इंटरनेट सेवाएं बहाल करने पर भी बृहस्पतिवार को ही कोई फैसला लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार अलग-अलग समुदायों के दो युवाओं के बीच मोटरसाइकिल दुर्घटना को लेकर हुई कहासुनी के बाद हिंसा भड़क गई थी।

दोनों समुदायों के लोगों ने इकट्ठा होकर एक दूसरे पर पथराव किया, जिसके बाद आगजनी की घटनाएं भी हुईं। इस दौरान दो पत्रकारों और तीन पुलिस अधिकारियों समेत छह लोग घायल हो गए।

हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने दो मकानों, दो ऑटोरिक्शा, दो चार पहिया वाहनों और पांच दोपहिया वाहनों को आग लगा दी थी।

कस्बे में अतिरिक्त पुलिस बल को पहले ही तैनात किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम