लाइव न्यूज़ :

उत्‍तर प्रदेश में कोरोना के 22 नये मामले सामने आए

By भाषा | Updated: September 7, 2021 21:54 IST

Open in App

लखनऊ, सात सितंबर उत्‍तर प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के कारण किसी मरीज की मौत होने की खबर नहीं है हालांकि लेकिन राज्‍य में इस बीमारी के 22 नये मामले सामने आए।

मंगलवार को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार राज्‍य में कोविड-19 बीमारी से मरने वाले रोगियों की संख्‍या 22,863 है जबकि 22 नये रोगियों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 17,09,479 हो गया है। कोविड-19 के नए 22 मामलों में जालौन से चार, बाराबंकी, बदायूं और बरेली से दो-दो मामले सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटे में राज्‍य में कोविड-19 के 20 मरीज स्‍वस्‍थ हुए हैं और अब तक 16,86,389 लोग संक्रमण मुक्‍त हो चुके हैं। बयान के अनुसार राज्‍य में इस समय 227 मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 1.82 लाख से ज्‍यादा नमूनों की जांच की गई। अब तक 7.38 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

बयान के अनुसार प्रदेश के अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बलिया, बांदा, बलरामपुर, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोण्डा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कौशाम्बी, ललितपुर, महोबा, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली, सीतापुर और सोनभद्र जिलों में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। राज्य में अब तक कोविड टीकों की आठ करोड़ आठ लाख 78 हजार 135 खुराक लगाई जा चुकी हैं जो किसी भी प्रदेश का सर्वाधिक टीकाकरण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम