लाइव न्यूज़ :

टोरंटो में 21 साल के भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, परिवार ने विदेश मंत्रालय पर लगाया सहयोग न करने का आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 9, 2022 17:00 IST

कनाडा के टोरंटो में एक 21 साल के भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में टोरंटो पुलिस ने बताया कि मारे गये युवक की पहचान कार्तिक वासुदेव के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि कार्तिक को टोरंटो में मेट्रो स्टेशन के एंट्रेंस गेट पर कई गोलियां मारी गईं।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा के टोरंटो में एक 21 साल के भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई हैभारतीय छात्र कार्तिक को टोरंटो में मेट्रो स्टेशन के एंट्रेंस गेट पर गोली मारी गईमृत कार्तिक के परिवार का आरोप है कि भारतीय विदेश मंत्रालय उनका सहयोग नहीं कर रहा है

टोरंटो:कनाडा के टोरंटो में एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में मृत छात्र के परिवार ने कनाडा और भारतीय विदेश सेवा पर यह आरोप लगाया है छात्र की मौत के 48 घंटे बाद भी उन्हें कोई सहायता नहीं मिल पा रही है।

परिवार ने भारतीय विदेश मंत्रालय से मांग की है कि वो उन्हें फौरन फास्ट-ट्रैक वीजा प्रदान करें, जिससे वो मृतक के शव को भारत वापस लाने का प्रबंध कर सकें। 21 साल के मृत कार्तिक वासुदेव के पिता ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के ट्वीट पर घटना की पुष्टि होने की बात साझा की लेकिन उसके बाद भी भारत सरकार की ओर से कोई भी व्यक्ति उनकी मदद के लिए नहीं पहुंचा है।

इस बीच, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 21 साल के कार्तिक की हत्या पर गहरा दुख जताया। टोरंटो पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 7 अप्रैल की शाम में पुलिस को स्थानीय मेट्रो स्टेशन पर हुए गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली।

टोरंटो पुलिस ने मारे गये युवक की पहचान कार्तिक वासुदेव के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि कार्तिक को टोरंटो में मेट्रो स्टेशन के एंट्रेंस गेट पर गोली मारी गई थी।

टोरंटो पुलिस ने कहा कि कार्तिक को कई गोलियां मारी गई थीं। उन्हें वक्त पर अस्पताल ले जाया गया, जहां कार्तिक ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया है, "इस दुखद घटना से दुखी हूं। परिवार के प्रति गहरी संवेदना।”

टोरंटो पुलिस घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार्तिक के हत्यारों को तलाश रही है। टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने एक ट्वीट में कहा, "टोरंटो में हुई गोलीबारी की घटना में भारतीय छात्र कार्तिक वासुदेव की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या से हम स्तब्ध और व्यथित हैं। हम परिवार के संपर्क में हैं और शवों के शीघ्र प्रत्यावर्तन में हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।"

जानकारी के मुताबिक कार्तिक वासुदेव इस साल जनवरी में पढ़ाई के लिए भारत से कनाडा गए थे। टोरंटो में मैक्सिकन रेस्तरां में काम करने के लिए जाते समय रास्ते में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

कार्तिक के परिवार वालों ने बताया कि उसने टेलिफोन पर आखिरी बार गुरुवार को अपने माता-पिता से बात की थी। कार्तिक की हत्या के बाद टोरंटो पुलिस ने 8 अप्रैल को एक बयान जारी करते हुए बताया कि कार्तिक सहित इस साल टोरंटो में हत्या की यह 19वीं वारदात है।

कार्तिक की हत्या के संबंध में टोरंटो के अखबारों में छपी कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि कार्तिक की हत्या के पीछे लूट मुख्य वजह हो सकती है। हालांकि पुलिस अभी तक कार्तिक के हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है।

टोरंटो स्थित इंडियन एम्बेसी ने कार्तिक के परिवार वालों को फोन करके इस बात की सूचना दी है कि उन्हें कार्तिक का शव भारत भेजने में अभी छह दिन और लगेंगे।

वहीं इसके साथ ही टोरंटो पुलिस ने भी कार्तिक के परिवार से संपर्क साधा है और उनसे इजाजत मांगी है कि वो कार्तिक के हत्यारों को पकड़ने के लिए उसकी तस्वीर का उपयोग करना चाहते हैं। 

टॅग्स :TorontoकनाडाS JaishankarCanada
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

भारत28 फरवरी से 18 मार्च, पश्चिम एशिया से 2.6 लाख लोग भारत लौटे, विदेश मंत्रालय ने कहा-यूएई के हवाई अड्डे से 70 उड़ानें संचालित?

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?