लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : लगातार बारिश होने से भिंड जेल की छत गिरी, 21 कैदी हुए घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 31, 2021 11:04 IST

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में शनिवार सुबह 5 बजे अचानक एक हादसा हो गया और उस हादसे में 21 कैदी घायल हो गए । 65 साल पुरानी बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी थी ।

Open in App
ठळक मुद्देजेल की जर्जर छत गिरने से भिंड जेल में 21 कैदी हुए घायरल सभी कैदियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया , 6 रेफर जेल अधीक्षक ने कहा कि छत गिरने के मामले की जांच की जाएगी

भोपाल : लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जीना दुभर कर दिया है । मध्यप्रदेश के कैदियों की भी जान पर आ पड़ी है । पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मध्यप्रदेश के भिंड जिला जेल में लगातार बारिश के कारण जेल की बैरक गिरने से 21 कैदी घायल हो गए । 

भिंड के पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने कहा कि सभी घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया । उनमें से छह को ग्वालियर अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

कैदी जिला जेल में बैरक नंबर 6 और 7 में सो रहे थे जब शनिवार सुबह 5:00 बजे बैरक नंबर 6 की छत गिर गई । जिला प्रशासन ने मलवा हटाया और 21 कैदियों को बाहर निकाला।

दरअसल 65 साल से अधिक पुरानी जेल की दीवारें पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है । जेल अधीक्षक मनोज साहू ने कहा कि इमारत के गिरने का सही कारण जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं । इसके अलावा बैरक में 255 कैदी बंद है जिनके अधिकतम क्षमता 172 कैदियों को रखने की ही है।

आपको बताते दें कि उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश के कारण शुक्रवार को यमुना का जलस्तर अपने खतरे के निशान को पार कर गया । पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से लोगों को वहां से निकालना शुरू कर दिया है औऱ विभिन्न जिलों में नाव भी तैनात किए गए है । लोगों के लिए प्रबंधन ने अलर्ट भी जारी किया है ।  

टॅग्स :मध्य प्रदेशभिंडजेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील