लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन का असर: कोलकाता के बाजारों में अफरातफरी, किराना के साथ-साथ लोग खरीद रहे अतिरिक्त रसोई गैस सिलेंडर

By भाषा | Updated: March 25, 2020 15:40 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की शाम कोरोना वायरस के प्रकोप पर काबू के लिए 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के प्रकोप पर काबू के लिए 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी बंद।कोलकाता में भी दिखा लॉकडाउन का असर।

कोरोना वायरस के कारण देश भर में लागू लॉकडाउन के पहले दिन पश्चिम बंगाल के एक बड़े हिस्से में बुधवार को सड़कें पूरी तरह से खाली रहीं लेकिन कोलकाता के कई बाजारों में खरीदारी करने वाले लोगों के बीच अफरातफरी की स्थिति रही। सामाजिक दूरी बनाए रखने के सुझाव के बावजूद लोग बाजारों में उमड़ रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की शाम कोरोना वायरस के प्रकोप पर काबू के लिए 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा की थी। सुबह निजी वाहन सड़कों पर नहीं दिखे वहीं आवश्यक वस्तुओं से संबंधित इकाइयों को छोड़कर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद थे। प्रमुख रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल और हवाईअड्डे सुनसान थे। केवल कुछ पुलिस वाहन और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहन ही सड़कों पर दिख रहे थे।

हॉकरों ने लगातार दूसरे दिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में समाचार पत्र वितरित नहीं किए। बड़े पैमाने पर लोगों के एकत्र होने पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद, शहर के कुछ हिस्सों में लोग आवश्यक वस्तुओं को खरीदने के लिए बाजारों में देखे गए। गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की कतार लगी हुयी थी और वे लॉकडाउन के मद्देनजर अतिरिक्त एलपीजी सिलेंडर खरीद रहे थे।

पुलिसकर्मी लोगों से घरों के अंदर रहने के लिए अपील कर रहे थे और उन्हें बता रहे थे कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार किराना, रसोई गैस सिलेंडर और खाद्यान्न की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। राज्य में इस बीमारी से पीड़ित नौ लोगों में से एक की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि बंद का उल्लंघन करने के आरोप में सोमवार शाम से कोलकाता में 1,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनइंडियाकोलकातावेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"