लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोविड-19 के 209 मामले, चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 22, 2021 00:49 IST

Open in App

पटना, 21 जनवरी बिहार में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 209 नए मामले आए तथा चार और मरीजों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण से भोजपुर, मुजफ्फरपुर, पटना तथा सारण जिले में एक-एक मरीज की मौत हो गयी। प्रदेश में संक्रमण से अब तक 1468 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य में संक्रमण के 209 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 2,59,449 हो गयी है। वर्तमान में 2900 मरीजों का उपचार चल रहा है।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 86,197 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस से संक्रमित 315 मरीज ठीक हो गए। राज्य में अब तक 2,55,080 मरीज ठीक हो चुके हैं।

राज्य में 16 जनवरी को कोरोना वायरस से बचाव का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को राज्य में 296 स्थानों पर 15,592 लोगों को टीके की खुराक दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम