लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 2,055 नए मामले आए, 14 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: March 27, 2021 19:14 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 27 मार्च केरल में शनिवार को कोरोना वायरस से 2,055 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिनमें से 25 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। इन्हें मिलाकर राज्य में अबतक 11,15,777 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

केरल सरकार ने बताया कि राज्य में गत 24 घंटे में 14 और लोगों की मौत कोविड-19 से हुई। इसके साथ ही राज्य में अबतक संक्रमण से 4,567 लोगों की जान जा चुकी है।

राज्य सरकार ने बताया कि शनिवार को नए संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक रही और 2,084 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। वहीं, शुक्रवार को राज्य में 1,825 नए मामले आए थे।

सरकार के मुताबिक इस समय केरल में 24,231 मरीज उपचाराधीन हैं।

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने एक विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में अबतक संक्रमित पाए गए 11,15,777 मरीजों में 10,86,669 मरीज ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार को कोष्षिकोड में 263,एर्णाकुलम में 247, कन्नूर में 222, कोट्टयम में 212, वायनाड में 58 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

मंत्री ने बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे समाप्त हुए 24 घंटे में 52,288 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई, जिनमें संक्रमण की दर 3.93 प्रतिशत रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब