लाइव न्यूज़ :

2027 विधानसभा चुनावः हार से परेशान हरीश रावत?, विस चुनाव नहीं लड़ेंगे, भाजपा के खिलाफ कांग्रेस को लड़ाउंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2025 21:07 IST

2027 Uttarakhand Assembly Elections: “इसलिए मैंने यह फैसला लिया है कि 2027 में भाजपा को (सत्ता से) उखाड़ फेंकने के लिए मैं चुनाव नहीं लडूंगा, (बल्कि चुनाव) लड़ाउंगा।”

Open in App
ठळक मुद्देआज देश में जोड़-तोड़ की नहीं बल्कि तोड़-तोड़ कर सरकारें बनाई जा रही हैं और यह आज का दस्तूर बन गया है।प्रचार का हर स्तर पर नेतृत्व करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह काम उन्होंने शुरू भी कर दिया है।कहना चाहते हैं कि एक बार प्रदेश में लोकतांत्रिक सरकार बन जाए तो वह सिर्फ समाजसेवा करेंगे।

देहरादूनः उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने राज्य में 2027 में होने वाला विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए वह सिर्फ पार्टी को चुनाव लड़वाएंगे । सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रावत ने कहा कि उन्होंने जब भी खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा और पार्टी को चुनाव लड़वाया, तब कांग्रेस सत्ता में आयी है। उन्होंने कहा कि आज देश में जोड़-तोड़ की नहीं बल्कि तोड़-तोड़ कर सरकारें बनाई जा रही हैं और यह आज का दस्तूर बन गया है।

रावत ने कहा, “इसलिए मैंने यह फैसला लिया है कि 2027 में भाजपा को (सत्ता से) उखाड़ फेंकने के लिए मैं चुनाव नहीं लडूंगा, (बल्कि चुनाव) लड़ाउंगा।” उन्होंने कहा कि इसके लिए वह लोगों को साथ लेकर चलेंगे, समन्वय पैदा करेंगे और चुनावी प्रचार का हर स्तर पर नेतृत्व करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह काम उन्होंने शुरू भी कर दिया है।

रावत ने अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग उन्हें राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दे रहे हैं, उनसे वह कहना चाहते हैं कि एक बार प्रदेश में लोकतांत्रिक सरकार बन जाए तो वह सिर्फ समाजसेवा करेंगे। उन्होंने कहा, “एक बार यहां लोकतांत्रिक सरकार बन जाए, उत्तराखंडवादी सरकार बन जाए, उत्तराखंडियत की सोच को आगे बढ़ाने वाली सरकार बन जाए,उत्तराखंड की संस्कृति की रक्षा करने वाली सरकार बन जाए तो हरीश रावत अपने उन दोस्तों को भी कृतार्थ करेगा और राजनीति से संन्यास लेकर केवल सामाजिक कार्य आरंभ करेगा।”

उनके इस बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अच्छा होता कि हरीश रावत 2022 में भी विधानसभा चुनाव न लड़ते । हालांकि, इस बारे में उन्होंने आगे कुछ भी कहने से इनकार कर दिया ।

टॅग्स :Uttarakhand Assemblyकांग्रेसCongressपुष्कर सिंह धामीPushkar Singh Dhami
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप