लाइव न्यूज़ :

1984 सिख विरोधी दंगा मामला: कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार की मुश्किल बढ़ी

By भाषा | Updated: April 8, 2019 16:41 IST

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को सीबीआई से 1984 के सिख विरोधी दंगे मामले के संबंध में कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार से जुड़े मुकदमे की स्थिति बताने के लिए कहा। न्यायालय ने कुमार की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 15 अप्रैल की तारीख तय की। सीबीआई ने न्यायमूर्ति एस ए बोबड़े और न्यायमूर्ति एस ए नजीर की पीठ को बताया कि 1984 में तत्कालीन सांसद कुमार राष्ट्रीय राजधानी में सिखों के नरसंहार का ‘‘मुख्य साजिशकर्ता’’ था।

जांच एजेंसी की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ को बताया, ‘‘यह सिखों के नरसंहार से जुड़ा वीभत्स अपराध था। वह (कुमार) नेतृत्वकर्ता और इसका मुख्य साजिशकर्ता’’ था। मेहता ने पीठ से यह भी कहा कि अगर सज्जन कुमार को जमानत दी गई तो यह ‘‘न्याय का मजाक’’ होगा क्योंकि वह यहां पटियाला हाउस जिला अदालत में 1984 के सिख विरोधी दंगों के एक अन्य मामले में मुकदमे का सामना कर रहा है।

पीठ ने कहा कि वह दंगे मामले के संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा दोषी ठहराने जाने और उम्रकैद की सजा पाने वाले कुमार की जमानत याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई करेगी। जिस मामले में कुमार को दोषी ठहराया गया और सजा सुनाई गई वह एक तथा दो नवंबर 1984 को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के राजनगर पार्ट-1 इलाके में पांच सिखों की हत्या और राज नगर पार्ट-2 में एक गुरुद्वारे को आग लगाने की घटना से जुड़ा है।

गौरतलब है कि 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके दो सिख अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी जिसके बाद सिख विरोधी दंगे भड़के थे। भाषा गोला शोभित शोभित

टॅग्स :सज्जन कुमारकांग्रेससिख
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?