लाइव न्यूज़ :

बाराबंकी में सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत, 25 अन्य घायल

By भाषा | Updated: July 28, 2021 08:54 IST

Open in App

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश), 28 जुलाई बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट क्षेत्र में एक ट्रक के खड़ी बस से जा टकराने से उसमें सवार 18 यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि रामसनेहीघाट इलाके में एक निजी बस 27-28 जुलाई की दरमियानी रात करीब 12 बजे ‘एक्सेल’ टूट जाने की वजह से सड़क किनारे खड़ी थी। बस ठीक होने में देर लगने की बात बताए जाने पर यात्री बस से बाहर निकल आए थे और कुछ लोग बस के आगे सड़क पर लेटे भी हुए थे। तभी पंजाब से बिहार जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर बस से जा टकराया।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में बस में सवार 18 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हुए हैं। बस में सवार ज्यादातर लोग बिहार के रहने वाले थे।

सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से आठ की हालत गंभीर थी, इसलिए उन्हें इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर