लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में इस बार कई दिग्गज नेता नहीं आएंगे नजर, आडवाणी, जोशी और सुषमा की जगह दिखेंगे नये चेहरे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2019 12:51 IST

सत्रहवीं लोकसभा में पहली बार बीजेपी के 303 सांसद नजर आएंगे। वहीं, कांग्रेस के 52 सांसद ही दिखेंगे। 10 जून को लोकसभा की स्पीकर का चुनाव हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देइस बार लोकसभा में पहली बार बीजेपी के 303 सांसद नजर आएंगे। वहीं, कांग्रेस के 52 सांसद ही दिखेंगे।संख्या बल के हिसाब से पहली पंक्ति की 20 सीटों में 13 सीटें एनडीए के हिस्से में आएंगी।

सत्रहवीं लोकसभा में आपको कई बदलाव देखने को मिलेंगे। कई नये चेहरे शामिल होंगे तो कई पुराने दिग्गज नेता नहीं दिखाई देंगे। इसका प्रभाव पहली वरिष्ठ नेताओं वाली पहली पंक्ति पर भी दिखाई देगा। जिसमें पिछली लोकसभा सत्र के दौरान बैठने वाले आधे से ज्याद लोग नहीं शामिल होंगे। जिसमें प्रमुख नाम भारतीय जनता पार्टी( बीजेपी) के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी और डॉ. मुरली मनोहर जोशी हैं। कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे नेता भी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा एच डी देवेगौड़ा और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। 

सत्रहवीं लोकसभा 6 जून से शुरू होकर 15 जून तक चल सकती है। लोकसभा के सत्रहवीं सत्र में जिन नये चेहरों को जगह मिल सकती है उसमें गृहमंत्री अमित शाह, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और भारी उद्योग मंत्री अर्रंवद सावंत प्रमुख हैं।

खबरों के मुताबिक  प्रधानमंत्री के साथ वाली सीट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह या गृहमंत्री अमित शाह बैठ सकते हैं। सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सदानंद गौड़ा भी हली पंक्ति में बैठ सकते हैं। 

इस बार लोकसभा में पहली बार बीजेपी के 303 सांसद नजर आएंगे। वहीं, कांग्रेस के 52 सांसद ही दिखेंगे। 10 जून को लोकसभा की स्पीकर का चुनाव हो सकता है। संख्या बल के हिसाब से पहली पंक्ति की 20 सीटों में 13 सीटें एनडीए के हिस्से में आएंगी। एक सीट लोकसभा उपाध्यक्ष के लिए होगी। बाकी छह सीटों में दो कांग्रेस को और एक-एक द्रमुक, वाईएसआर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के हिस्से में आएगी। 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसएल के अडवाणीमुरली मनोहर जोशीसुषमा स्वराजरविशंकर प्रसादएचडी देवगौड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम