लाइव न्यूज़ :

भारत में अब तक कोविड-19 के 17.51 करोड़ टीके लगाए गए

By भाषा | Updated: May 12, 2021 00:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई देश में अब तक दी गई कोविड-19 टीके की कुल खुराकों की संख्या 17.51 ​​करोड़ हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि 18-44 वर्ष के आयुवर्ग के 4,74,629 लाभार्थियों ने मंगलवार को कोविड टीके की अपनी पहली खुराक ली और टीकाकरण अभियान का तीसरे चरण शुरू होने के बाद से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीका लेने वाले इस आयुवर्ग के लोगों की कुल संख्या 30,39,287 हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि देशभर में दी गई कोविड-19 टीके की कुल खुराकों की संख्या 17,51,71,482 हो गई है।

टीके की खुराक लेने वाले कुल 17,51,71,482 लोगों में से 95,81,872 स्वास्थ्य कर्मी हैं, जिन्होंने पहली खुराक ली है और 65,38,656 स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरी खुराक ली है।

इसके अलावा, 45 से 60 वर्ष की आयु के 5,58,70,091 और 78,17,926 लाभार्थियों को क्रमश: पहली और दूसरी खुराक दी गई है, जबकि 60 साल से ऊपर के 5,39,54,858 और 1,62,73,279 लाभार्थियों ने पहली और दूसरी खुराक ली है।

टीकाकरण अभियान के 116वें दिन (11 मई) को टीके की कुल 23,85,092 खुराकें दी गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई