कर्नाटक में कोविड-19 के 1,705 नए मामले, 30 मरीजों की मौत

By भाषा | Published: July 23, 2021 08:57 PM2021-07-23T20:57:12+5:302021-07-23T20:57:12+5:30

1,705 new cases of Kovid-19 in Karnataka, 30 patients died | कर्नाटक में कोविड-19 के 1,705 नए मामले, 30 मरीजों की मौत

कर्नाटक में कोविड-19 के 1,705 नए मामले, 30 मरीजों की मौत

बेंगलुरु, 23 जुलाई कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,705 नए मामले सामने आए हैं और 30 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों और मृतकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 28,91,699 और 36,323 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 2,243 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 28,31,226 हो गई।

राज्य में सामने आए कुल 1,705 नए मामलों में से 400 मामले बेंगलुरु शहरी से हैं। राज्य में अब 24,127 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में अब तक कुल 3,75,51,620 नमूनों की जांच हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 1,705 new cases of Kovid-19 in Karnataka, 30 patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे