लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1694 नए मामले

By भाषा | Updated: September 26, 2021 22:14 IST

Open in App

चेन्नई, 26 सितंबर तमिलनाडु में काफी समय से कोविड-19 के दैनिक मामले 1700 के आंकड़े से ऊपर रहने के बाद रविवार को प्रदेश में नए संक्रमितों की संख्या घटकर 1694 रही।

सरकार की तरफ से जारी एक बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में महामारी से रविवार को 14 और लोगों की मौत के बाद इस रोग से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 35490 हो गई। वहीं 1694 नए मामलों के सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26.57 लाख पहुंच गई।

बीते कुछ दिनों से राज्य में संक्रमण के दैनिक मामले 1700 से ज्यादा दर्ज किए जा रहे थे।

बुलेटिन में बताया गया कि बीते 24 घंटों के दौरान 1658 लोग इस बीमारी से उबरे हैं जिससे प्रदेश में संक्रमणमुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 26,04,491 हो गई है।

इसमें कहा गया कि 1,55,245 नए नमूनों की जांच के साथ ही प्रदेश में अब तक कुल 4.63 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है।

बुलेटिन में बताया गया कि महामारी से जान गंवाने वाले 14 मरीज अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया