लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 166 नए मामले, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 4, 2021 22:16 IST

Open in App

भोपाल, चार फरवरी मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 166 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,55,855 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से दो और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,818 हो गयी है।

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मुरैना जिले में बृहस्पतिवार को लगातार नौवें दिन भी कोई व्यक्ति कोविड-19 संक्रमित नहीं पाया गया है और यह प्रदेश का एकमात्र जिला है, जहां पिछले तीन दिनों से इस महामारी का कोई भी उपचाराधीन मरीज नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल एवं दमोह में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 924 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 613, उज्जैन में 104, सागर में 150, जबलपुर में 251, खरगोन में 107 एवं ग्वालियर में 227 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 30 नये मामले इंदौर में आये, जबकि

भोपाल में 38 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,55,855 संक्रमितों में से अब तक 2,49,706 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 2,331 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 263 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मध्यप्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को 8,664 लोगों को टीका लगाया गया। इसके साथ ही इस अभियान के तहत अब तक प्रदेश में कुल 3,39,771 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर