लाइव न्यूज़ :

असम: 16 साल की लड़की का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव, राज्य की सबसे कम उम्र की कोरोना संक्रमित, मरीजों की संख्या पहुंची 36

By सुमित राय | Updated: April 28, 2020 15:05 IST

असम में 16 साल की लड़की का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है और वह राज्य की सबसे कम उम्र की कोरोना संक्रमित है।

Open in App
ठळक मुद्दे16 वर्षीय लड़की निजामुद्दीन मरकज में शामिल व्यक्ति के संपर्क में आई थी।इसके बाद असम में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 36 हो गई है।

असम ने मंगलवार एक नया कोवि[-19 मामला दर्ज किया गया, जब एक 16 साल की लड़की का टेस्ट पॉजिटिव आया और यह राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों में सबसे कम उम्र की बताई जा रही है। इसके बाद राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 36 हो गई है।

असम में पहला मामला 31 मार्च को दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय लड़की उस व्यक्ति के संपर्क में आई थी, जो पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात कार्यक्रम में शामिल हुआ था।

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा, "सालमारा, बोंगाईगांव में एक 16 वर्षीय लड़की कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई है, जो निजामुद्दीन मरकज में शामिल व्यक्ति के संपर्क में आई थी। असम में कोविड-19 मरीजों की संख्या अब 36 हो गई है, हालांकि सक्रिय अस्पताल के मामले 8 हैं।"

हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया, " मरीज पहले से ही होम क्वारंटीन में थी।" उन्होंने बताया कि राज्य में ताजा मामला 5 दिन बाद आया है। इससे पहले धुबरी जिले के बिलासीपारा के एक व्यक्ति में 23 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

असम में अब तक 27 लोग हो चुके हैं ठीक

बता दें कि असम में अब तक कोरोना वायरस के 36 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 27 लोग ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में एक संक्रमित की मौत हो गई है, जिसके बाद अब 8 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है। नगालैंड के के कोरोना पॉजिटिव का इलाज गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में इलाज चल रहा है।

भारत में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं 29 हजार से ज्यादा लोग

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर है और अब तक भारत में अब तक कोरोना वायरस की चपेट में 29435 लोग आ चुके हैं। देशभर में कोरोना वायरस के कारण अब तक 934 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 6868 लोग ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश के बाहर चला गया है और अभी भी भारत में कोरोना वायरस के 21632 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :असमकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियातबलीगी जमातनिज़ामुद्दिनकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतसोनितपुरः एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत और 2 घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर दुर्घटना

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी