लाइव न्यूज़ :

नोएडा में अवैध रूप से पार्टी आयोजित करने के आरोप में तीन विदेशी युवतियों सहित 16 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 9, 2021 15:02 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), नौ जून थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-135 में एक फार्म हाउस में बीती रात अवैध रूप से पार्टी आयोजित कर रहे 16 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनमें तीन विदेशी युवतियां भी शामिल हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि बीती रात थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र स्थित लाला लालचंद फार्म हाउस, राजमहल में कुछ लोग बिना अनुमति के अवैध रूप से पार्टी कर रहे थे और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें तीन विदेशी युवतियां भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान विशाल बंसल, मोहम्मद तौकीर, तालिब, मोहम्मद आरिफ, फरदीन, शाहिद अली, सोहेल, सुहेल, अनस, मोहम्मद सैफ, अदनान, नावेद तथा विदेशी युवतियों-दिलवर मोक्सदिनोवा, एल्माखिनोवा और माबूदाखोन के रूप में हुई है।

सिंह ने बताया कि इन लोगों को धारा 144 तथा लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है क्योंकि कोविड-19 के चलते जनपद में धारा-144 तथा महामारी अधिनियम लागू है और इस समय कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के पार्टी नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार 13 आरोपी दिल्ली के निवासी हैं तथा उनके साथ गिरफ्तार की गईं तीन विदेशी युवतियां उज्बेकिस्तान की रहनेवाली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ