लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

By भाषा | Updated: January 30, 2021 16:10 IST

Open in App

दंतेवाड़ा(छत्तीसगढ़), 30 जनवरी दंतेवाड़ा जिले में 16 नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से दो नक्सलियों के सिर पर इनाम की घोषणा की गई थी।

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले के बचेली और किरंदुल क्षेत्रों में सक्रिय नक्सलियों ने किरंदुल शहर में आत्मसमर्पण करते हुए कहा कि पुनर्वास अभियान ‘लोन वर्राटू’ ने उन्हें इसके लिए (आत्मसमर्पण करने के लिए) प्रेरित किया। साथ ही, वे ‘खोखली’ माओवादी विचारधारा से भी निराश थे।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रशासन ने ‘लोन वर्राटू’ (घर वापसी) अभियान शुरू किया है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले साल जून में शुरू किये गये ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत जिले में अब तक 288 नक्सली हिंसा की राह छोड़ चुके हैं।

उनके अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने पुलिस के साथ एक ‘तिरंगा’ रैली में भी भाग लिया और पौधे लगाए, जबकि महात्मा गांधी के (अहिंसा के) विचारों का प्रसार करने के लिए उनकी पुण्यतिथि पर एक संगोष्ठी भी आयोजित की गई।

पल्लव ने बताया कि इन 16 नक्सलियों में से मदकम हुर्रा (28) और हुंगा बसरा (35) के सिर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

उन्होंने कहा कि 14 से अधिक आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली मदकमिरस गांव से हैं।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को तत्काल सहायता के रूप में दस हजार रुपये दिये गये है और आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत अतिरिक्त सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?