लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 15,809 नए मामले, 74 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 25, 2021 19:08 IST

Open in App

जयपुर, 25 अप्रैल राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 15,809 नये मामले आये और संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़कर 5,14,437 हो गई है। वहीं, 74 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्‍य में इस महामारी से अब तक 3,601 लोगों की जान जा चुकी है।

चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में शनिवार को 15,809 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,14,437 हो गई है जिनमें 1,36,702 रोगी उपचाराधीन हैं।

पिछले 24 घंटे में मिले नये संक्रमितों में जयपुर में 3,145, जोधपुर में 1,411, उदयपुर में 1,103, कोटा में 701, अलवर में 1,324, पाली में 667, सवाई माधोपुर में 609, सीकर में 595, भीलवाड़ा में 555, बीकानेर में 514, अजमेर में 706, सीकर में 540 और हनुमानगढ़ में 517 नये मरीज शामिल हैं।

चिकित्सा विभाग के अनुसार राज्य में 6,649 और मरीज ठीक हुए हैं। इससे राज्य में अब तक कुल 3,74,134 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बीते चौबीस घंटे में जयपुर में 13, जोधपुर में 12, उदयपुर में आठ, कोटा में सात, पाली में छह, सीकर व बीकानेर में पांच-पांच मरीजों की मौत हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस