लाइव न्यूज़ :

मप्र के जबलपुर शहर में एक माह में मिले डेंगू के 151 मामले

By भाषा | Updated: August 26, 2021 21:38 IST

Open in App

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पिछले 30 दिन में डेंगू के 151 मामले दर्ज किए गए हैं। सेठ गोविंददास जिला अस्पताल के प्रवक्ता अजय कुरील ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस दौरान मच्छर जनित रोग से किसी की मौत की खबर नहीं है। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सरकारी अस्पतालों द्वारा रिपोर्ट किए गए मामले के आधार पर आंकड़े संकलित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल डेंगू के मरीजों के बारे में केवल मौखिक तौर पर सूचित करते हैं लेकिन अब उन्हें लिखित रूप में जानकारी देने के लिए कहा गया है। जबलपुर में डेंगू के प्रकोप की खबरों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य सेवाओं) से राज्य सरकार द्वारा इससे निपटने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जनकारी मांगी है। आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जैन ने दो सप्ताह में शीर्ष अधिकारियों से जवाब मांगा है। उनके मुताबिक आयोग ने यह कहा कि जबलपुर नगर निगम डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लार्वा पाए जाने वाले परिसर के मकान मालिकों पर 200 रुपए का जुर्माना लगा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतभोपाल में डेंगू से एक महिला की मौत

भारतमप्र मानवाधिकार आयोग ने पुलिस से फर्जी समूहों पर कार्रवाई करने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब