लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के मामले में 15 और लोग हिरासत में लिए गए

By भाषा | Updated: January 28, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा में संलिप्तता के संदेह में बृहस्पतिवार को 15 और लोगों को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि बुराड़ी में डीडीए मैदान में रह रहे करीब 30 किसान सिंघू बॉर्डर की ओर चले गए हैं।

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर परेड के दौरान कई स्थानों पर दिल्ली में किसानों की पुलिस के साथ भिड़ंत हुयी थी। अधिकारियों के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान करीब 400 पुलिसकर्मी घायल हुए।

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जन संपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया, ‘‘गणतंत्र दिवस को ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा और कानूनों के उल्लंघन के मामले में कथित संलिप्तता के लिए करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि बुराड़ी में डीडीए मैदान के पास प्रदर्शन कर रहे करीब 30 किसान सिंघू बॉर्डर की ओर चले गए हैं। इस जगह को जल्द ही साफ कर दिया जाएगा।

इससे पहले, दिन में दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसका विशेष प्रकोष्ठ गणतंत्र दिवस को ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के पीछे साजिश की जांच करेगा।

दिल्ली पुलिस ने हिंसा के मामले में बृहस्पतिवार तक कुल 25 आपराधिक मामले दर्ज किए हैं, 19 लोगों को गिरफ्तार किया और 200 लोगों को हिरासत में लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो