लाइव न्यूज़ :

वाहन चोर गिरोह के 15 सदस्य पकड़े गए, 125 गाड़ियां बरामद

By भाषा | Updated: November 10, 2020 16:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर दिल्ली पुलिस ने दोपहिया वाहनों को कथित रूप से चुराकर उनका लूट और झपटमारी में इस्तेमाल करने वाले एक गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि वाहन चोरों और झपटमारों के बीच एक गठजोड़ नजर आया था। इससे पता चला था कि वे बाहरी जिले में झपटमारी करने के लिए चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके बाद ये गिरफ्तारियां की गई हैं और अलग अलग इलाकों से चोरी के 125 दो पहिया वाहन और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि वाहन चोर, झपटमारों को चोरी की बाइक किराये या कमीशन पर देते थे।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ए कोआन ने बताया कि ऐसी गतिविधियों को रोकने के वास्ते प्रभावी निगरानी रखने के लिए 23 अक्टूबर को टीम गठित की गई।

कोआन ने बताया कि सुल्तानपुरी में पुराने मच्छी चौक पर बाइक सवार तीन व्यक्तियों को पकड़ा। जांच के दौरान वे भागने की कोशिश कर रहे थे।

डीसीपी ने बताया कि उनकी पहचान सुमित, अजय और विकास के तौर पर हुई है और उनके पास से बरामद बाइक को सुल्तानपुरी इलाके से चोरी किया गया था।

वे सुल्तानपुरी और आसपास के इलाकों से बाइकें चुराते थे और इनका इस्तेमाल लूट या झपटमारी करने के लिए करते थे। वे इन गाड़ियों को अन्य अपराधियों को किराये पर देते थे जो वाहन चोरी, झपटमारी और लूट में शामिल रहे हैं।

डीसीपी के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी की कई गाड़ियों को अलग अलग इलाकों में पार्क किया हुआ है।

कोआन ने बताया कि आरोपियों ने खुलासा किया कि सागर नाम के व्यक्ति की अगुवाई में कई गिरोह चल रहे हैं। सागर चोरी, झपटमारी और वाहन चोरी के 33 मामलों में शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इसके बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई और गिरोह के सरगना सागर समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरोह में शामिल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी