लाइव न्यूज़ :

ISIS के 15 आतंकवादियों के श्रीलंका से लक्षद्वीप रवाना होने की खबर, केरल के तटों पर हाई अलर्ट

By भाषा | Updated: May 26, 2019 00:22 IST

एनआईए की जांच में भी खासकर यह खुलासा हुआ था कि आईएस के आतंकवादी राज्य में हमलों की साजिश रच रहे हैं। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि अब भी काफी संख्या में केरलवासी आईएसआईएस के साथ हैं। हाल में इराक और सीरिया से आईएसआईएस का सफाया किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देआईएस के आतंकवादी राज्य में हमलों की साजिश रच रहे हैं।खुफिया एजेंसियों का मानना है कि अब भी काफी संख्या में केरलवासी आईएसआईएस के साथ हैं।

आईएसआईएस के कथित 15 आतंकवादियों के नौकाओं पर सवार होकर कथित रूप से श्रीलंका से लक्षद्वीप के लिये रवाना होने की खुफिया रिपोर्ट के बाद केरल तट पर हाई अलर्ट कर दिया गया है । पुलिस विभाग में उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार तटीय पुलिस थानों और तटीय जिला पुलिस प्रमुखों को सतर्क कर दिया गया है।

पुलिस के एक शीर्ष सूत्र ने ‘बताया, ‘‘इस तरह के अलर्ट आम हैं लेकिन इस बार हमारे पास संख्या को लेकर खास सूचना है। ऐसी किसी भी संदिग्ध नौका के दिखने की स्थिति में हमने तटीय पुलिस थानों और जिला पुलिस प्रमुखों को सतर्क रहने के लिये कहा है।’’ तटीय पुलिस विभाग ने कहा कि वे 23 मई से ही अलर्ट पर हैं।

इसी दिन उन्हें श्रीलंका से सूचना मिली थी। तटीय विभाग के सूत्रों ने ‘पीटीआई’ को इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘श्रीलंका में हमले की घटना के बाद से हमलोग सतर्क है। हमने मछली पकड़ने की नौकाओं और समुद्र में जाने वाले अन्य लोगों को भी किसी संदिग्ध गतिविधि को लेकर सतर्क रहने के लिये कहा है।’’ श्रीलंका में सिलसिलेवार बम धमाके के बाद केरल हाई अलर्ट पर है।

एनआईए की जांच में भी खासकर यह खुलासा हुआ था कि आईएस के आतंकवादी राज्य में हमलों की साजिश रच रहे हैं। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि अब भी काफी संख्या में केरलवासी आईएसआईएस के साथ हैं। हाल में इराक और सीरिया से आईएसआईएस का सफाया किया जा चुका है।

श्रीलंका में 21 अप्रैल को आठ सिलसिलेवार धमाकों के साथ हुए भीषण आतंकवादी हमले में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी। इस्लामिक स्टेट ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। 

टॅग्स :आईएसआईएसकेरलएनआईएश्रीलंकाश्रीलंका ब्लास्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर