लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानपरिषद से कांग्रेस के 15 सदस्य दिनभर के लिए निलंबित किये गये

By भाषा | Updated: December 15, 2021 21:06 IST

Open in App

बेलगावी (कर्नाटक), 15 दिसंबर कर्नाटक विधानपरिषद के सभापति बसावराज होराट्टी ने बुधवार को सदन की कार्यवाही में ‘जान-बूझकर’ व्यवधान डालने तथा पीठासीन अधिकारी की अवमानना करने को लेकर विपक्ष के नेता एस आर पाटिल समेत कांग्रेस के 15 सदस्यों को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया।

अन्य निलंबित सदस्य एम नारायणस्वामी, बी के हरिप्रसाद, प्रतापचंद्र शेट्टी, सी एम इब्राहिम, नसीर अहमद, आर बी थिम्मापुरा, बासवराज पाटिल इटागी, यू बी वेंकेटेश, अरविंद कुमार अराली, एम वी गोपालस्वामी, सी एम लिंगप्पा, वीणा अचैया, पी आर रमेश और हरीश कुमार हैं।

ये सदस्य आसन के समीप धरना पर बैठ गये थे और नारे लगा रहे थे। वे जमीन पर कब्जे के आरोपों को लेकर बहस की मांग कर रहे थे जिसमें एक मंत्री एवं एक विधायक कथित रूप से शामिल हैं।

इसपर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव पर दबाव डालते हुए नारायणस्वामी ने कहा कि एक मंत्री एवं एक विधायक ने बेंगलुरु में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कथित रूप से जमीन हथियायी और बेंगलुरू की एक अदालत ने इसका संज्ञान लिया है एवं उनके विरूद्ध फौजदारी मामलों का आदेश दिया है।

इसका विरोध करते हुए कानून एवं विधायी मंत्री जेसी मधुस्वामी ने कहा कि न्यायालय के समक्ष विचाराधीन मामले पर सदन में चर्चा नहीं हो सकती है।

उसके बाद भी कांग्रेस सदस्य अपनी मांग पर अड़े रहे लेकिन सभापति ने विपक्षी एवं सत्ता पक्ष की बातें सुनने के बाद चर्चा की अनुमति नहीं दी। कांग्रेस सदस्यों ने पीठासीन अधिकारी से अपने फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह किया। लेकिन जब उनकी बात नहीं मानी गयी तब सदन में शोर-शराबा जारी रहा। इस पर सदन के नेता और मंत्री कोटा श्रीनिवास ने अध्यक्ष की अवज्ञा करने को लेकर इन सदस्यों के विरूद्ध कार्रवाई पर बल दिया एवं पीठासीन अधिकारी ने उन्हें दिन भर के लिए निलंबित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण