लाइव न्यूज़ :

मेरे खिलाफ 15-16 मुकदमे, जब आप सैनिकों को देखते हैं तो उनके सीने पर कई सारे पदक होते हैं, हर मुकदमा मेरे लिए पदक के समानः राहुल

By भाषा | Updated: December 5, 2019 15:36 IST

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह नफरत से भरे भारत में यकीन नहीं रखते और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि भाजपा चाहे कितनी बार भी उन्हें मनाने की कोशिश करे वह उस पर यकीन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि देश की ताकत महिलाओं, सभी धर्मों, समुदायों, अलग-अलग विचारधारा के लोगों के सम्मान में थी।

Open in App
ठळक मुद्देहर बार जब भी आप मेरे खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे मैं प्यार की बात करूंगा।राहुल ने कहा कि वह राज्य सरकार के सामने लगातार मुआवजे और पुनर्वास का मुद्दा उठाते रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ देशभर में जो मुकदमे दर्ज कराए हैं उनसे वह डरे नहीं हैं बल्कि उन्हें तो वह ‘‘पदक’’ के समान मानते हैं।

राहुल ने कहा, ‘‘मेरे खिलाफ 15 से 16 मुकदमे हैं। जब आप सैनिकों को देखते हैं तो उनके सीने पर कई सारे पदक होते हैं।’’ राहुल ने कहा, ‘‘हर मुकदमा मेरे लिए पदक के समान है।’’ राहुल ने यहां वनयांबलम में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘इनकी संख्या जितनी अधिक होगी मैं उतना खुश होऊंगा।’’ उन्होंने कहा कि वह उनसे वैचारिक लड़ाई लड़ रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह नफरत से भरे भारत में यकीन नहीं रखते और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि भाजपा चाहे कितनी बार भी उन्हें मनाने की कोशिश करे वह उस पर यकीन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि देश की ताकत महिलाओं, सभी धर्मों, समुदायों, अलग-अलग विचारधारा के लोगों के सम्मान में थी।

उन्होंने सामने मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हर बार जब भी आप मेरे खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे मैं प्यार की बात करूंगा... मैं यह कभी नहीं भूलूंगा कि आपलोग मेरे साथ खड़े हैं। इसलिए जब भी वे मेरे खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज कराते हैं तो वे मेरे सीने पर एक पदक जड़ते हैं।’’

पिछले साल राज्य में आई भीषण बाढ़ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कई लोग अपना घर, जीवन सबकुछ गंवा बैठे लेकिन इस त्रासदी में भी लोगों का सकारात्मक बर्ताव दिखा। अब भी काफी कुछ पुननिर्माण कार्य होना बाकी है और प्रभावित लोगों तक सहयोग पहुंचाए जाने की आवश्यकता है।

राहुल ने कहा कि वह राज्य सरकार के सामने लगातार मुआवजे और पुनर्वास का मुद्दा उठाते रहे हैं और आगे भी ऐसा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यहां जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाने की संस्कृति रही है और इसे लेकर कोई दिखावा नहीं है जैसा कि देश के दूसरे हिस्सों में दिखता है। 

टॅग्स :कांग्रेसमोदी सरकारराहुल गांधीआरएसएसकेरलबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह