लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 1485 नए मामले, 12 की मौत

By भाषा | Updated: December 25, 2021 21:31 IST

Open in App

मुंबई, 25 दिसंबर महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 1485 नए मरीज मिले और 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद कुल मामले 67,56,240 हो गए हैं और मृतक संख्या 1,41,146 पहुंच गई है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 9,102 हो गई है। आज 796 मरीज संक्रमण से उबरे जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 65,02,039 हो गई है।

राज्य में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के दो नए मामले मिले जिसके बाद इस स्वरूप के कुल मामले 110 हो गए हैं। इसमें से 57 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, 92,048 लोग घर में पृथक-वास में हैं और 887 लोग संस्थागत पृथक-वास में हैं।

मुंबई में 731 और संक्रमित मिले हैं लेकिन पिछले 24 घंटे में किसी की भी मौत नहीं हुई है। वहीं मुंबई संभाग में 1,011 नए मामले मिले हैं और एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया है।

नासिक संभाग में 118 नए मामले मिले, जबकि पुणे संभाग में 289 मामले मिले और नौ मौतें दर्ज कीं गईं। वहीं कोल्हापुर और औरंगाबाद संभागों में क्रमशः 11 और 13 नए मरीजों की पुष्टि हुई। लातूर, अकोला और नागपुर संभागों ने क्रमशः नौ, छह और 28 संक्रमित मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी