लाइव न्यूज़ :

विवाहिता से बलात्कार की कोशिश के आरोपी को 14 साल कठोर कारावास, पौने दो लाख रुपये जुर्माना

By भाषा | Updated: August 26, 2021 21:34 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पॉक्सो अदालत ने घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक को बृहस्पतिवार को 14 साल के सश्रम कारावास तथा कुल पौने दो लाख रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुभाष चंद्र चतुर्वेदी ने बताया, ‘‘करीब चार वर्ष पूर्व 20 अक्तूबर 2017 को पीड़िता के पति ने थाना बलदेव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात करीब 1 बजे गांव के ही टिंकू पुत्र वकील ने उसके घर के अंदर घुसकर गैलरी में सो रही उसकी पत्नी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया।’’ उन्होंने बताया, ‘‘पीड़िता के पति ने अपनी शिकायत में कहा कि मुंह में कपड़ा ठूंसा होने के बाद भी उसकी पत्नी ने किसी प्रकार शोर मचाया जिसके बाद टिंकू भाग गया। तब मैंने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरा मुआयना किया और फिर टिंकू को उसके घर से गिरफ्तार किया।’’ उन्होंने बताया कि पीड़िता के पति ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘सही बात तो यह है कि वह पहले से ही मेरी पत्नी पर बुरी नीयत रखता है। वह पहले भी उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाना का प्रयास कर चुका है। इसलिए उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।’’ पुलिस ने तहरीर के आधार पर टिंकू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 511 तथा 452 के तहत मामला दर्ज करके इसकी विवेचना की और आरोप सही पाते हुए दो वर्ष पूर्व 5 मई 2019 को अदालत में आरोपपत्र प्रस्तुत किया।चतुर्वेदी ने बताया कि अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश पोक्सो कानून अमर सिंह ने अभियुक्त को 14 वर्ष के कठोर कारावास तथा पौने दो लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत के आदेशानुसार अर्थदण्ड की संपूर्ण धनराशि पीड़िता को प्रदान की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'