कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवसः सोनिया गांधी ने दिल्ली में फहराया तिरंगा, 'भारत बचाओ' मार्च का आयोजन

By एएनआई | Published: December 28, 2019 12:59 PM2019-12-28T12:59:21+5:302019-12-28T15:02:16+5:30

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सोनिया गांधी ने दिल्ली स्थित कार्यालय में फहराया तिरंगा।

134th Foundation Day of Congress: Sonia Gandhi hoists tricolor in Delhi, organize 'Save India' march | कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवसः सोनिया गांधी ने दिल्ली में फहराया तिरंगा, 'भारत बचाओ' मार्च का आयोजन

कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवसः सोनिया गांधी ने दिल्ली में फहराया तिरंगा, 'भारत बचाओ' मार्च का आयोजन

कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस मुख्यालय पर तिरंगा फहराकर स्थापना समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मोतीलाल वोरा, एके एंटनी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वंदे मातरम का गान किया। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा देशभर में 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ' मार्च निकाला जा रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में भी मार्च आयोजित किया जा रहा है। 

पार्टी के नेताओं द्वारा सार्वजनिक बैठकों में उनकी भाषाओं में संविधान की उद्देशिका और प्रस्तावना को पढ़ा जाएगा। राहुल गांधी गुवाहाटी में कार्यक्रम में शामिल होंगे जबकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ में एक कार्यक्रम में भाग लेंगी। पार्टी के एक बयान में कहा गया है कि अन्य वरिष्ठ नेता भी अपने-अपने राज्यों में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 

कांग्रेस पार्टी के एक बयान में कहा गया, "पार्टी हर उस मौके पर खड़ी रहेगी जब भारत के संविधान के सामने कोई चुनौती होगी। पार्टी हर उस स्थिति में  देश के साथ है जब बेरोजगारी और आर्थिक मंदी की मार के बीच देश को अपनी प्रगति के रास्ते से पटरी से उतारने का कोई भी प्रयास होगा।" आपको बता दें  कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर, 1885 को एक ब्रिटिश, एलन ऑक्टेवियन ह्यूम द्वारा की गई थी।

कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को 135वें स्थापना दिवस का जश्न मनाया और इस मौके पर पार्टी ने कहा कि उसके लिए सदा सबसे पहले भारत है। पार्टी ने ट्वीट कर कहा, ''देश के लिए बलिदान कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे ऊपर है। हमारी स्थापना के बाद से, स्वतंत्रता आंदोलन के दैरान और आगे भी हमेशा सबसे पहले भारत है।'' कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं ने दशकों से देश में बिना स्वार्थ के योगदान दिया है। राहुल गांधी असम में एक रैली को संबोधित करेंगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। 

English summary :
On the occasion of the 134th Foundation Day of the Congress, party president Sonia Gandhi began the installation ceremony by hoisting the tricolor at the All India Congress headquarters in Delhi.


Web Title: 134th Foundation Day of Congress: Sonia Gandhi hoists tricolor in Delhi, organize 'Save India' march

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे