लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के 887 नये कोविड मरीजों में 131 बच्चे शामिल

By भाषा | Updated: August 25, 2021 13:48 IST

Open in App

ओडिशा में बुधवार को कोविड-19 के 887 नये मामले सामने आए तथा 69 और मरीजों की मौत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नये मरीजों में 131 बच्चे भी शामिल हैं। इस प्रकार, संक्रमित होने वाले बच्चों की संख्या पिछले दिन के 12.8 प्रतिशत मामलों के मुकाबले 14.76 प्रतिशत हो गयी है, जोकि 18 साल से कम उम्र की आबादी में संक्रमण के बढ़ते मामलों को दर्शाती है। अधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त से अब तक 1,260 बच्चों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। साथ ही उन्होंने बताया कि इनमें से 30 की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक कोविड-19 के कुल 10,03,210 मामले दर्ज किए गए हैं और 7,562 लोगों की मौत हुई है। नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण दर 1.29 प्रतिशत हो गई है। नये मामलों में सर्वाधिक 323 मामले खुर्दा जिले से सामने आए हैं जिसका हिस्सा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर भी है। कटक जिले में सबसे ज्यादा 25 मरीजों की मौत हुई है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में फिलहाल 8,226 लोगों का अब भी कोविड-19 का इलाज चल रहा है जबकि 9,87,369 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर