लाइव न्यूज़ :

पीएम और सीएम होंगे अरेस्ट?, प्रशांत किशोर ने कहा- बिल के पीछे कोई गलत नीयत न हो तो ठीक, आप 2-4 महीने जेल में हैं तो सत्ता चला नहीं सकते, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 21, 2025 13:58 IST

130th Constitution Amendment Bill: आप 2-4 महीने जेल में हैं तो जेल में रहकर आप सत्ता तो चला नहीं सकते हैं इसलिए ये प्रावधान होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देबिल को संयुक्त संसदीय समिति में भेजा गया है।विरोधी दलों ने फाड़ने का प्रयत्न किया, यह अच्छी बात नहीं है।अब विपक्ष क्यों विचलित हुआ ये समझ नहीं आया।

पूर्णियाः बिहार के पूर्णिया में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तार मंत्रियों को हटाने संबंधी तीन विधेयक पेश किए जाने पर कहा कि इस बिल को संयुक्त संसदीय समिति में भेजा गया है। इस बिल के जो प्रावधान है अगर इसके पीछे कोई गलत नीयत न हो तो ये प्रावधान बिलकुल ठीक है क्योंकि मैं ऐसा मानता हूं कि अगर आप संवैधानिक पद पर हैं और आप पर कोई आरोप लग जाए, जिससे आप 2-4 महीने जेल में हैं तो जेल में रहकर आप सत्ता तो चला नहीं सकते हैं इसलिए ये प्रावधान होना चाहिए।

गंभीर आपराधिक आरोपों में फंसे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने वाले विधेयक पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि यह बिल सबके लिए है। गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में जो बिल पेश किया है, उस बिल को विरोधी दलों ने फाड़ने का प्रयत्न किया, यह अच्छी बात नहीं है।

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तार मंत्रियों को हटाने संबंधी तीन विधेयक पेश किए जाने पर कहा, "अगर किसी का चंदा और जुआ बंद हो जाए तो ऐसे लोग विचलित तो होंगे ही। अब विपक्ष क्यों विचलित हुआ ये समझ नहीं आया।

पीएम, मुख्यमंत्री और मंत्री अगर भ्रष्टाचार करते हैं और वो कानून के दायरे में आएंगे उनके खिलाफ ये बिल है। 80% भाजपा की सरकार हैं तो उन्हें इस बिल से नाराज होना चाहिए था लेकिन उन्होंने ही ये बिल प्रस्तुत किया क्योंकि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोरेंस पीएम की नीति है। अब ये नीति विपक्ष को कैसे अच्छी लगेगी....जहां पर भ्रष्टाचार का विरोध है वहां पर विपक्ष इसके खिलाफ है।"

भाजपा नेता संजय जायसवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तार मंत्रियों को हटाने संबंधी तीन विधेयक पेश किए जाने पर कहा कि पक्ष का आचरण इसलिए ऐसा था क्योंकि इसके बाद ऑनलाइन गेमिंग का बिल लोकसभा में पास न हो सके, क्योंकि जुआ चलाने वाली कंपनियां TMC को 542 करोड़ रुपए केवल एक कंपनी ने दिया था।

तो उस पैसे से TMC अपनी सरकार चला रही है इसलिए उन्होंने लोकसभा स्थागित करने का प्रयास किया। लेकिन हमने ऑनलाइन गेमिंग का बिल पास किया। ये बहुत ही बड़ा ऐतिहासिक कदम है मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं। ये बिल विरोधी दल के खिलाफ नहीं है बल्कि ये सत्ताधारी दल के खिलाफ है ये हर प्रदेश के सीएम और मंत्री के खिलाफ बिल है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025प्रशांत किशोरसंसद मॉनसून सत्रअमित शाहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?