लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 124 नए मामले, सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 20, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के 124 नए मामले सामने आए हैं, जो कि 16 फरवरी से बाद से अब तक सबसे कम हैं। वहीं संक्रमण से सात और लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से रविवार को यह जानकारी मिली।

आंकड़ों के अनुसार यहां संक्रमण दर अब 0.17 फीसदी है। लगातार दूसरे दिन संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या 10 से कम है।

शनिवार को दिल्ली में सात लोगों की मौत हुई थी, जो कि एक अप्रैल से अब तक सबसे कम है। वहीं 135 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.18 प्रतिशत थी।

राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की वजह से अब तक 24,914 लोगों की मौत हो चुकी है। एक अप्रैल को शहर में नौ लोगों की मौत हुई थी और 2,790 मामले सामने आए थे।

बुधवार को कोविड-19 के 212 नए मामले सामने आए थे और 25 लोगों की मौत हो गई थी तथा संक्रमण दर 0.27 प्रतिशत दर्ज किया गया था। इससे पहले 158 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत दर्ज किया गया था और 10 लोगों की मौत हो गई थी।

शुक्रवार को संक्रमण के 165 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत थी। वहीं मृतकों की संख्या 14 थी। शहर में मृत्यु दर में उल्लेखनीय स्तर पर कमी आ रही है।

आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार 14 जून को शहर में 131 मामले सामने आए थे और 16 लोगों की मौत हो गई थी।

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में संक्रमण दर 36 प्रतिशत था, जो कि अब घटकर 0.20 प्रतिशत से नीचे हो गया है।

पिछले कई दिनों से संक्रमण के मामलों में कमी आने के बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगाह किया है कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर का खतरा वास्तविक है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इस लहर से निपटने के लिए ‘युद्ध स्तर’ पर तैयारी कर रही है।

दिल्ली में संक्रमण की दूसरी लहर ने काफी विषम परिस्थितियां पैदा कर दी थीं और इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई और कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी ने मरीज़ों की तकलीफ़ों को और भी बढ़ा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग