लाइव न्यूज़ :

रेमडेसिविर की 12,000 और शीशियां मध्यप्रदेश पहुंचीं

By भाषा | Updated: April 18, 2021 20:23 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 18 अप्रैल कोविड-19 की दूसरी लहर के घातक प्रकोप के बीच रेमडेसिविर दवा की 12,000 शीशियां रविवार को यहां पहुंचीं जिन्हें हवाई मार्ग से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन दिन में यह दूसरी बार है जब महामारी से संघर्ष कर रही राज्य सरकार ने इस जरूरी दवा की खेप पहुंचाने के लिए सरकारी विमान और हेलिकॉप्टर लगा दिए हैं।

उन्होंने बताया कि रेमडेसिविर की ताजा खेप महाराष्ट्र से ट्रक से इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची। हवाई अड्डे से इसे सरकारी विमानों और हेलिकॉप्टरों से प्रदेश के विभिन्न संभागीय मुख्यालयों में भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि रेमडेसिविर के 125 बक्से इंदौर हवाई अड्डे पहुंचे जिनमें से हरेक में 96 शीशियां हैं। हेलिकॉप्टर के माध्यम से इनमें से 25 बक्से भोपाल, चार बक्से होशंगाबाद और पांच बक्से सागर पहुंचाए गए।

इसी तरह, सरकारी विमान से 10 बक्से ग्वालियर, एक बक्सा चंबल क्षेत्र, चार बक्से रीवा, तीन बक्से शहडोल और 21 बक्से जबलपुर पहुंचाये गए। सड़क मार्ग से 14 बक्से उज्जैन पहुंचाए गए, जबकि 38 बक्से इंदौर के लिए रखे गए।

गौरतलब है कि कोविड-19 के मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली रेमडेसिविर की 12,000 शीशियां ऐसे वक्त मध्यप्रदेश पहुंचीं, जब राज्य में इस दवा की भारी किल्लत है और मरीजों के परिजन इसकी कालाबाजारी की शिकायतें भी कर रहे हैं।

इससे पहले, 15 अप्रैल को रेमडेसिविर की 9,600 शीशियां इंदौर पहुंची थीं जिन्हें सरकारी विमानों और हेलिकॉप्टरों से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भेजा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए