लाइव न्यूज़ :

चोरों ने 1200 साल पुराने शिव मंदिर में खुदाई की, शिवलिंग को हटाकर गर्भगृह के अंदर एक फीट गहरा गड्ढा खोदा, जानें मामला

By भाषा | Updated: July 29, 2021 22:19 IST

थानगढ़ पुलिस के निरीक्षक एमडी चौधरी ने बताया कि प्राचीन मंदिर में बहुत लोग नहीं जाते हैं और यह एक सरंक्षित स्थल है और काफी जर्जर हालत में है।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय लोग नियमित अंतराल पर मंदिर में पूजा करने के लिए जाते हैं।अधिकारी ने कहा कि पुलिस के पास कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।मूर्तियों को ग्रामीणों की मदद से उनके मूल स्थान पर स्थापित कर दिया गया है।

सुरेंद्रनगरः गुजरात में सुरेंद्रनगर जिले की थानगढ़ तालुका के दूरस्थ इलाके में स्थित 1200 साल पुराने शिव मंदिर में खज़ाना छिपे होने की अफवाहों को सच मानकर कुछ अज्ञात लोगों ने मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग हटाकर खुदाई की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

थानगढ़ पुलिस के निरीक्षक एमडी चौधरी ने बताया कि प्राचीन मंदिर में बहुत लोग नहीं जाते हैं और यह एक सरंक्षित स्थल है और काफी जर्जर हालत में है। कुछ स्थानीय लोग नियमित अंतराल पर मंदिर में पूजा करने के लिए जाते हैं।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस के पास कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है, जबकि शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि चोरों ने परिसर में खजाना छुपे होने की अफवाहों पर यकीन कर लिया हो । उन्होंने कहा कि मूर्तियों को ग्रामीणों की मदद से उनके मूल स्थान पर स्थापित कर दिया गया है।

चौधरी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर के अंदर दो गड्ढे खुदे देखे जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। अधिकारी ने बताया कि यह मंदिर जामवाड़ी गांव के पास स्थित है और 1200 साल पुराना है। उन्होंने कहा, “खजाने की तलाश में किसी ने शिवलिंग को हटाकर गर्भगृह के अंदर एक फीट गहरा गड्ढा खोदा दिया।

आरोपियों ने शिवलिंग को ध्यान से दीवार के पास रखा और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।” अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने फिर नंदी की मूर्ति को भी हटाया जो गर्भ गृह के बाहर स्थित है और फिर वहां पर तीन-चार फीट गहरा गड्ढा खोदा। उन्होंने कहा कि इस बाबत कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। 

टॅग्स :गुजरातभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos