लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 35 ए हटाये जाने की अफवाहों पर कश्मीर में झड़पों में 12 घायल 

By भाषा | Updated: August 28, 2018 16:09 IST

अनुच्छेद 35 ए हटाये जाने की अफवाहों पर कश्मीर में झड़पों में 12 घायल 

Open in App

श्रीनगर, 27 अगस्त (भाषा) अनुच्छेद 35ए को हटाए जाने संबंधी अफवाहों के बाद कश्मीर में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष की घटनाएं हुईं जिनमें कम से कम 12 लोग घायल हो गये । 

घाटी के कई स्थानों पर स्वतःस्फूर्त बंद देखने को मिला।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज इन झड़पों में कम से कम 12 लोग घायल हो गए।

जम्मू कश्मीर के नागरिकों को विशेषाधिकार देने वाले अनुच्छेद 35 ए को उच्चतम न्यायालय में कानूनी चुनौती दी गयी है।

मीडिया में रिपोर्ट आई थीं कि उच्चतम न्यायालय अनुच्छेद 35ए को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुनवाई करने वाली है जिसके बाद घाटी के अनेक हिस्सों में लोग सड़कों पर उतर आए।

अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाबलों पर पथराव किया जिसके बाद कुछ स्थानों पर प्रदर्शन उग्र हो गया। 

सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। कुछ स्थानों पर पैलेट गन का भी इस्तेमाल किया गया। 

जिन स्थानों पर प्रदर्शन हुए उनमें शहर के अनेक हिस्से, अनंतनाग, पुलवामा,शोपियां,बड़गाम, सोपोर और गांदरबल शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित घाटी के कई स्थानों पर स्वत: स्फूर्त बंद देखा गया।’’ 

उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकरों से घोषणाएं की गयीं कि अनुच्छेद 35ए को हटा दिया गया है और लोगों से बंद करने और विरोध में बाहर आने की अपील की गयी।

इसबीच पुलिस ने एक बयान जारी करके लोगों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

बयान में कहा गया, ‘‘मीडिया के कुछ वर्ग ने अनुच्छेद 35ए के संबंधित खबरें फैलाईं। इन खबरों को आधारहीन बताते हुए खारिज किया जाता है। लोगों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की जाती है। अंतिम सुनवाई 31 अगस्त को होगी।’’ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"