लाइव न्यूज़ :

यूएटी किए बिना लगा दिए गए 12 लाख स्मार्ट मीटर, उपभोक्ता परिषद ने की कार्रवाई की मांग

By भाषा | Updated: January 27, 2021 20:43 IST

Open in App

लखनऊ, 27 जनवरी उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने प्रदेश में उपभोक्ताओं की स्वीकृति के बगैर उनके परिसर में लगे 12 लाख स्मार्ट मीटरों को तुरंत हटाने और लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने बुधवार को बताया कि उन्होंने इस सिलसिले में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

वर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश में यूजर एक्सेप्टेंस टेस्ट (यूएटी) किए बिना ही लगभग 12 लाख स्मार्ट मीटर लगवा दिए गये हैं, जो केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा जारी स्मार्ट मीटर दिशानिर्देश का उल्लंघन है।

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह रहा की प्रबंधन की तरफ से दोषियों के खिलाफ कोई कठोर कार्यवाही नहीं हुई।’’

परिषद अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले को लेकर आज उन्होंने ऊर्जा मंत्री से उनके कार्यालय में मुलाकात कर मांग उठाई कि यूएटी किए बगैर लगाए गए लगभग 12 लाख स्मार्ट मीटर जल्द से जल्द हटवा कर क्वालिटी 20 मीटर लगवाए जाएं और गलत तरीके से स्मार्ट मीटर लगवाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो।

उन्होंने बताया कि मंत्री शर्मा ने ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव (ऊर्जा) को इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस